Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

गोली मारकर उतारा मौत के घाट, पड़ोसी के घर में मिला शव, प्रेम प्रसंग में घटना की आशंका

Sanjiv Kumar
19 Jan 2024 8:52 AM GMT
गोली मारकर उतारा मौत के घाट, पड़ोसी के घर में मिला शव, प्रेम प्रसंग में घटना की आशंका
x

पुलिस को छानबीन के दौरान युवती की नोटबुक से एक नोट मिला है। पुलिस प्रेम-प्रसंग में वारदात की आशंका जता रही है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि रात में ही युवती को बुलाकर हत्या की गई है। पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है।

बलिया जिले के दोकटी थाना क्षेत्र के धतुरी टोला गांव में गुरुवार की रात गोली मारकर एक युवती की हत्या कर दी गई। उसका शव पड़ोस के ही एक घर में मिला। शुक्रवार सुबह मामले की जानकारी होने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रेम प्रसंग में हत्या का मामला बताया जा रहा है। युवती की कॉपी से एक नोट और व्हाट्सएप चैट भी बरामद किया गया है। जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है।

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, दोकटी थाना क्षेत्र के धतुरी टोला में रहने वाली नेहा सिंह (20) पुत्री विनय सिंह का शव पड़ोसी के घर से बरामद हुआ। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी मदन पटेल ने उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। पुलिस को जांच के दौरान युवती की कॉपी में एक नोट बरामद हुआ है। इसमें उसने पड़ोस के ही लड़के पर हत्या की आशंका भी जताई है।

युवती का शव भी उसी के घर से ही बरामद हुआ है। नोट में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का भी जिक्र किया गया है। इसके साथ ही युवती के साथ आरोपी का व्हाट्सएप चैट भी पुलिस के हाथ लगा है। जिसमें दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होने की पुष्टि हो रही है।

ग्रामीणों के अनुसार रात में ही युवती को घर बुलाकर गोली मारकर हत्या की गई है। अभी प्रकरण में पुलिस को परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस तहरीर मिलने का इंतजार कर रही है। सीओ मोहम्मद उस्मान ने बताया कि प्रकरण प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

Sanjiv Kumar

Sanjiv Kumar

    Next Story