Begin typing your search above and press return to search.
State

सावन 2023: सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक, सभी नागरिकों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की

Abhay updhyay
14 Aug 2023 6:49 PM IST
सावन 2023: सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक, सभी नागरिकों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की
x

सावन महीने के छठे सोमवार को गोरक्षपीठाधीश्वर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में रुद्राभिषेक किया। उन्होंने भगवान भोलेशंकर से सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति के लिए प्रार्थना की।सोमवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर स्थित अपने आवास के प्रथम तल पर स्थित शक्तिपीठ में सीएम योगी ने भोलेनाथ को विल्व पत्र, कमल पुष्प आदि चढ़ाया और फिर दूध, फलों के रस और जल से अभिषेक किया.मठ के प्रधान पुजारी आचार्य रामानुज त्रिपाठी एवं अन्य आचार्यों एवं पुरोहितगणों ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण कराया।रुद्राभिषेक के बाद उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन और आरती की. विधि-विधान से संपन्न अनुष्ठान के बाद मुख्यमंत्री ने चराचर जगत के कल्याण और राज्यवासियों के स्वस्थ, सुखी, समृद्ध एवं शांतिपूर्ण जीवन की कामना की. रुद्राभिषेक अनुष्ठान के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमल नाथ, काशी से आये महामंडलेश्वर संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा आदि भी मौजूद रहे.|

Next Story