Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

हरियाली अमावस्या पर श्री दूधेश्वर वेद विद्या पीठ में किया गया पौधरोपण

Neelu Keshari
5 Aug 2024 7:01 AM GMT
हरियाली अमावस्या पर श्री दूधेश्वर वेद विद्या पीठ में किया गया पौधरोपण
x

नेहा सिंह तोमर

गाजियाबाद। हरियाली अमावस्या पर श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर स्थित श्री दूधेश्वर वेद विद्या पीठ में पौधरोपण किया गया। लोगों से भी पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण करने की अपील की गई। पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर के महंत नारायण गिरि महाराज ने किया।

महंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति, पेड-पौधों का बहुत ही अहम स्थान है। पेड़-पौधों को भगवान का रूप तक माना गया है। पीपल में ब्रहमा, विष्णु व महेश का वास बताया गया है। त्रिदेव ही हमारी 24 घंटे रक्षा करते हैं और पीपल भी हमारी रक्षा के लिए 24 घंटे ऑक्सीजन देता है। प्रकृति के महत्व को समझाने के लिए ही भगवान कृष्ण ने गोवर्धन लीला की मगर यह दुर्भाग्य है कि आज हम सब कुछ भूल चुके हैं। अपने स्वार्थ के लिए प्रकृति के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं और पेड-पौधे काट रहे हैं। इसी का नतीजा है कि आज सांस की डोर इतनी जल्दी टूट रही है। यदि यही स्थिति दूर रही तो वह दिन दूर नहीं जब पेड़-पौधे खत्म हो जाएंगे और हमारा अस्तित्व भी खतरे में पड़ जाएगा। गिरी महाराज ने कहा कि सभी जागरूक बनें और प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आएं और पौधरोपण करने के साथ उनकी देखभाल भी करें, तभी प्रदूषण पर अंकुश लगाया जा सकेगा।

महंत गिरीशानंद गिरी महाराज, श्री दूधेश्वर वेद विद्या पीठ के आचार्य तयौराज उपाध्याय, नित्यांनंद आचार्य, आचार्य रोहित त्रिपाठी सामवेदी, आचार्य विकास पांडे ने भी पौधरोपण किया।

Next Story