Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

संजीव शर्मा ने किया सदस्यता अभियान की सफलता का एक और खाका तैयार

Neelu Keshari
11 Sep 2024 11:04 AM GMT
संजीव शर्मा ने किया सदस्यता अभियान की सफलता का एक और खाका तैयार
x

- भाजपा चलाएगी 11 से 13 सितंबर तक डोर टू डोर सदस्यता अभियान

नेहा सिंह तोमर

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर गाजियाबाद के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने पार्टी की अपेक्षा और निर्देशन पर सदस्यता अभियान 2024 की अपार सफलता के लिए महानगर की पूरी टीम एवं मंडल तथा बूथ के सभी कार्यकर्ताओं को अपनी व्यक्तिगत सदस्यता के माध्यम से धरातल पर काम करने की सही सीख दे रखी है। इसका प्रमाण उत्तर प्रदेश में सदस्य अभियान के आंकड़े में गाजियाबाद का निरंतर बढ़ता हुआ ग्राफ है।

महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने बताया कि सदस्यता अभियान के पूर्व से तय कार्यक्रम के अनुसार 11 सितंबर से 13 सितंबर तक होने वाले डोर टू डोर सदस्यता अभियान की सफलता का खाका महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा द्वारा तैयार कराकर मंडलों में भेज दिया। सदस्यता की गति को बढ़ाने के उद्देश्य से मंडलों के तीन तीन बूथों का आबंटन करते हुए महानगर पदाधिकारी, मोर्चे प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, पार्षदों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को काम सौंपा गया है। इससे साफ लगता है कि महानगर भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा ने ठाना है प्रदेश में अव्वल आना है।

Next Story