Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

2 महीने से सफाई कर्मचारी को नहीं मिला पूरा वेतन, अधिकारियों ने लिया संज्ञान

Neelu Keshari
30 April 2024 12:41 PM GMT
2 महीने से सफाई कर्मचारी को नहीं मिला पूरा वेतन, अधिकारियों ने लिया संज्ञान
x

गाजियाबाद। गाजियाबाद के लोनी नगर पालिका के ठेके पर तैनात करीब 1000 सफाई कर्मचारी मंगलवार को धरने पर चले गए। कर्मचारियों का आरोप है कि 2 महीने बाद भी उन्हें आधा और उससे भी कम वेतन दिया गया।

लोनी नगर पालिका में 1000 से अधिक सफाई कर्मचारी हैं। जो लोनी के अलग-अलग 55 वार्डों में सफाई करते हैं। कर्मचारियों ने बताया कि ठेकेदार ने उन्हें पूरा वेतन नहीं दिया है। 2 महीने बाद भी सफाई कर्मचारियों के खाते में आधा और उससे भी कम वेतन दिया गया। इस वजह से कर्मचारी नाराज होकर धरने पर चले गए।

पहले उन्होंने खन्ना नगर स्थित ठेकेदार के घर पहुंच कर विरोध किया। इसके बाद कर्मचारी लोनी नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पाकर लोनी नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा सफाई कर्मचारियों के बीच पहुंची। उन्होंने सफाई कर्मचारियों से बात की।

Next Story