
सोनू सिंह
गाजियाबद। शहर के विभिन्न स्थानों पर संचालित आरओ प्लांट के खिलाफ नगर निगम एवं प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई के खिलाफ आरओ संचालकों के द्वारा काम काज ठप रखते हुए नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया। हस्तक्षेप किए जाने का आग्रह किया गया।
आरओ संचालकों का कहना है कि यदि नगर निगम द्वारा साफ और आवश्यकता के अनुसार पानी उपलब्ध कराया जा रहा होता तो कदापि उनका कारोबार संचालित होने वाला नहीं था। उनके द्वारा जरूरत मंद लोगों को कम रेट पर शीतल पानी उपलब्ध कराया जाता है। आरओ प्लांट के संचालकों के हड़ताल पर जाने के परिणाम स्वरूप पानी का संकट खड़ा हो गया है। आरओ प्लांट संचालकों द्वारा कई सरकारी विभागों के साथ ही व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर पानी उपलब्ध कराया जाता है।
बता दें कि हाल हीमें महापौर सुनीता दयाल की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान शहर के विभिन्न हिस्सों में अवैध तरीके से संचालित आरओ प्लांट पर एक्शन का निर्णय लिया गया था। इस कड़ी में तीन प्लांट सील किए गए थे।