

-मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों में रोष
सुनील मिश्रा (सिटीजन रिपोर्टर)
गाजियाबाद। गाजियाबाद के थाना लोनी बॉर्डर सेवा धाम मार्ग प्रेम नगर कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलर विक्रम मावी की हत्या में फरार चल रहे मुख्य आरोपी पवन भाटी पर पुलिस ने 50000 का इनाम घोषित कर दिया है। उधर आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों में रोष है। परिजनों ने अधिकारियों को मामले में शिकायत कर जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम लगातार हत्या में फरार चल रहे पवन भाटी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पुलिस ने आरोपी के ठिकानों पर कई जगह दबिश दी। आरोपी बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा है। इस कारण गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है। गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने आरोपी पवन भाटी पर 50000 का इनाम घोषित किया है। पुलिस ने पवन भाटी की जानकारी देने वाले को यह इनाम देने की बात कही है। उधर विक्रम मावी के परिजनों ने मुख्य आरोपी पवन भाटी की गिरफ्तारी न होने पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने मामले में अधिकारियों से मिलकर जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।