Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

अतुल गर्ग से मिले गाजियाबाद महानगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधि, समस्याओं से कराया अवगत

Neelu Keshari
11 July 2024 11:33 AM GMT
अतुल गर्ग से मिले गाजियाबाद महानगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधि, समस्याओं से कराया अवगत
x

सोनू सिंह

गाजियाबाद। गाजियाबाद महानगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधि आज सांसद अतुल गर्ग से मिले और व्यापारियों की समस्या से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने एक ज्ञापन भी संसद को दिया।

गाजियाबाद में महानगर उद्योग व्यापार मंडल, गाजियाबाद का एक प्रतिनिधिमंडल सांसद अतुल गर्ग से उनके निवास स्थान पर मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें वित्तमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी दिया। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें बताया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जीएसटी अधिकारियों की जांच की कार्यशैली पर गंभीर टिप्पणी करते हुए कामकाज की शैली सुधारने के आदेश दिए हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को इससे अवगत कराते हुए इसको लागू कराने की मांग उनसे की गई।

प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष राम किशोर अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष गोपीचंद, महानगर महामंत्री अशोक चावला और युवा के प्रांतीय महामंत्री राजदेव त्यागी शामिल थे।

Next Story