Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

कुत्ते की गोली मारकर हत्या करने वाले तीन बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Neeraj Jha
27 Jun 2024 1:12 PM GMT
कुत्ते की गोली मारकर हत्या करने वाले तीन बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
x


-बॉर्डर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी गार्डन कॉलोनी का मामला

सुनील मिश्रा

गाजिबाबाद। गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी गार्डन कॉलोनी में बाइक सवार तीन बदमाशों ने राहगीर पर गोली चला दी। राहगीर ने एक महिला के पीछे छिप कर अपनी जान बचाई है। बदमाश की गोली वहां लेटे कुत्ते को लगी। गोली लगने से कुत्ते की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में तीन बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अंकुर विहार एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि कुत्ते को गोली मारने के मामले में पुलिस ने अपनी तरफ से बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस ने जल्द बदमाशों को गिरफ्तारी करने का दावा किया है।

युवक पर चलाई गोली कुत्ते को लगी

मुनीश निवासी लक्ष्मी गार्डन ने बताया कि वह घर से कुछ दूरी पर खड़े थे। तभी एक बाइक पर तीन बदमाश नशे की हालत में आए। तीनों बदमाशों ने मुनीश को अपने पास बुलाया। नशे की हालत में होने पर मुनीश बदमाशों के पास नहीं गया। तभी एक बदमाश ने जेब से तमंचा निकाला और मुनीश पर तान दिया। मुनीश अपनी जान बचाकर भागने लगे। बदमाशों ने बाइक से मुनीश का पीछा किया। बदमाशों के पास में आने पर मुनीश घर के बाहर बेठी महिला के पीछे छिप गया। महिला के साथ उनके बच्चे भी थी। पास में एक कुतिया का बच्चा लेटा हुआ था। हथियार तांने पर महिला बदमाशों के सामने हाथ जोड़कर खड़ी हो गई और फायरिंग नहीं करने की बात कहने लगी। महिला बदमाशों से बोली कि गोली मत चलाना बच्चों के लग जाएगी। लेकिन बदमाश नहीं माने और गोली चल गई। गोली कुतिया के बच्चे के सिर में लगी। गोली चलने के बाद मुनीश महिला के घर के अंदर भाग गया। बदमाश घर के बाहर खड़े होकर उसका इंतजार करने लगे। लेकिन मुनीश बाहर नहीं आया। कुछ देर बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

कुछ देर बाद बाइक सवार तीन बदमाश घटना स्थल से कुछ दूरी पर अत्री चक्की वाली गली में पहुंचे। उन्होंने घर के बाहर खड़े शिवा को बुलाया। शिवा को शक हुआ, तभी एक बदमाश ने शिवा पर हथियार तान दिया। शिवा वहां से भागकर एक दूध की डेरी में छिप गया। कुछ देर बाद बदमाश वहां से भी फरार हो गए। दोनों पीड़ित थाने पहुंचे थे।


Next Story