Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

350वें स्थापना दिवस और छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 23 जून को करेगा कार्यक्रम का आयोजन

Neelu Keshari
21 Jun 2024 12:39 PM GMT
350वें स्थापना दिवस और छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 23 जून को करेगा कार्यक्रम का आयोजन
x

नेहा सिंह तोमर

गाजियाबाद। गाजियाबाद हिन्दू साम्राज्य की 350वें स्थापना दिवस और छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गाजियाबाद महानगर द्वारा 23 जून को नवयुग मार्केट स्थित बलिदान पथ पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

गाजियाबाद विभाग के संघ चालक कैलाश अग्रवाल ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्यभिषेक भारतीय इतिहास का एक महत्वपूर्ण मोड़ था, जिससे इस संप्रभु और शक्तिशाली हिन्दू साम्राज्य की नींव पड़ी। संघचालक धुरेंदर गोयल ने बताया कि वर्ष 2019 से लगातार इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी धूमधाम से इसका आयोजन होगा।

गाजियाबाद के सम्पर्क प्रमुख मनवीर ने बताया कि शाम साढे पांच बजे कार्यक्रम शुरू होगा जिसमें सिद्घपीठ दूधेश्वरनाथ मंदिर से 1100 महिलाओं द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में कलश यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा के विभिन्न मार्ग में 51 स्थानों पर इसका स्वागत और आरती की जाएगी। इस यात्रा में छत्रपति शिवाजी महाराज की झांकी, 101 खड्गधारी बहनें और 11 बुलेट धारी महिलाएं शामिल होंगी।

उन्होंने कहा कि यह यात्रा नवयुग मार्केट में सम्पन्न होंगी। जहां डेढ सौ बच्चों द्वारा शिवाजी महाराज व माता जीजाबाई की वेशभूषा में शामिल होंगे। 21 बच्चों का राज्यभिषेक उनकी माताओं द्वारा किया जाएगा। नाटकबाज थिएटर के युवा कलाकारों द्वारा नाट्य प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र प्रचारक महेन्द्र, मुख्य वक्ता प्रो. राकेश सिन्हा शामिल होंगे। इस अवसर पर महानगर कार्यवाह अभिषेक, महानगर सह कार्यवाह नीरज, विपिन त्यागी, प्रचारक अमित आदि मौजूद रहे।

Next Story