Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

रानी पद्मिनी छात्रा व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन

Neelu Keshari
28 May 2024 12:51 PM GMT
रानी पद्मिनी छात्रा व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन
x

-एमबी गर्ल्स विद्यालय नवयुग मार्केट में 7 दिवसीय रानी पद्मिनी छात्रा व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन

गुंजन (सिटीजन रिपोर्टर)

गाजियाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गाजियाबाद महानगर ने आज से 7 दिवसीय रानी पद्मिनी छात्रा व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन एमबी गर्ल्स विद्यालय नवयुग मार्केट में कर रहा है। यह आयोजन 3 जून तक चलेगा।

प्रांत मंत्री क्षमा शर्मा ने बताया कि आगामी सात दिवस सात प्रकार के प्रशिक्षण छात्राओं को निशुल्क प्रदान किए जाएंगे और छात्राओं के व्यक्तित्व के निर्माण के लिए कार्य किया जाएगा।

इस मौके पर मुख्य अतिथि रीता देओल, विशिष्ट अतिथि दिव्या यादव, विभाग प्रमुख डॉ. रवीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रिया तिवारी, प्रांत कलमंच संयोजिका अंकिता नेगी, महानगर मंत्री तनिष्क शिशोदिया, महानगर सहमंत्री - नोमिष पांडेय, कुनाल भारद्वाज, नीरज यादव, महानगर मीडिया संयोजक सागर शर्मा, महानगर सोशल मीडिया संयोजक विष्णु त्रिपाठी मौजूद रहे।

Next Story