Begin typing your search above and press return to search.
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- छठ पूजा घाटों की सूची...
उत्तर प्रदेश
छठ पूजा घाटों की सूची को लेकर पुरबिया जन कल्याण परिषद ने निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
Neelu Keshari
19 Oct 2024 11:43 AM GMT
x
गाजियाबाद। पुरबिया जन कल्याण परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने छठ पूजा घाटों की सूची नगर निगम आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक को सौंप दिया है। पांच नवंबर से आठ नवंबर तक छठ महापर्व का कार्यक्रम है।
पुरबिया जन कल्याण के राष्ट्रीय महासचिव पंडित राकेश तिवारी ने कहा कि जिले में 10 लाख से अधिक लोग पूजा करने वाले हैं। नगर निगम घाटों की सफाई, रंगाई-पुताई, घाटों, प्रतिमाओं की मरम्मत के साथ स्वच्छ शुद्ध पानी की व्यवस्था घाटों या पूजा के लिए करता है। हिंडन नदी व नहर की सफाई चुनौती होती है। आयोजन से सम्बंधित ज्ञापन सौंपा गया है। समय से पहले कार्य पूरे करने का निवेदन किया गया है। निगम आयुक्त ने बेहतर व्यवस्था बनाने का भरोसा दिया।
ज्ञापन देते समय पंडित राकेश तिवारी के अलावा मनोज कुमार, बालकिसन यादव, प्रमोद, वास्तव, अभिषेक सिंह और धीरज पांडेय मौजूद रहे।
Next Story