Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

श्री दूधेश्वर वेद विद्या पीठ के विद्यार्थी प्रेम सागर आचार्य ने किया विश्व में भारत का नाम रोशन, अमेरिका में बने हनुमान मंदिर के पुजारी

Neelu Keshari
18 Jun 2024 10:56 AM GMT
श्री दूधेश्वर वेद विद्या पीठ के विद्यार्थी प्रेम सागर आचार्य ने किया विश्व में भारत का नाम रोशन, अमेरिका में बने हनुमान मंदिर के पुजारी
x

नेहा सिंह तोमर

गाजियाबाद। श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज के नेतृत्व में श्री दूधेश्वर वेद विद्या पीठ ने एक बार फिर विश्व में भारत का गौरव बढ़ाया है। यहां के विद्यार्थी प्रेम सागर आचार्य अमेरिका में हनुमान मंदिर के पुजारी बने हैं। जल्द ही वे मंदिर के मुख्य पुजारी के रूप में कार्य शुरू कर देंगे। श्री दूधेश्वर वेद विद्या पीठ के विद्यार्थी वर्तमान में भारत समेत विश्व के अनेक देशों में विश्व प्रसिद्ध मंदिरों के पुजारी के रूप में भारतीय संस्कृति, हिंदू सनातन धर्म और आध्यात्म की ज्योत से विश्वभर के लोगों के जीवन को आलोकित कर रहे हैं।

मंदिर के मीडिया प्रभारी एस आर सुथार ने बताया कि सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में संचालित श्री दूधेश्वर वेद विद्या पीठ के विद्यार्थी मोहित पांडे विश्व प्रसिद्ध श्री राम जन्म भूमि मंदिर अयोध्या में पुजारी के रूप में रामलला की सेवा कर रहे हैं। यहां के विद्यार्थी पीएचडी आदि कर देश के कई बड़े विश्वविद्यालयों में प्रोफेसर आदि के रूप में तैनात हैं। 25 विद्यार्थी अमेरिका के विभिन्न मंदिरों में पुजारी हैं। अब प्रेम सागर आचार्य हनुमान मंदिर ऑफ ग्रेटर हुस्टन ब्रुक शायर टेक्सास अमेरिका के पुजारी बन गए हैं।

Next Story