Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज_प्रयागराज किसान - मजदूर के हितों के लिए भारतीय किसान यूनियन ने प्रयागराज में किया प्रदर्शन

Abhay updhyay
12 Aug 2023 7:12 AM GMT
प्रयागराज_प्रयागराज किसान - मजदूर के हितों के लिए भारतीय किसान यूनियन ने प्रयागराज में किया   प्रदर्शन
x

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह के नेतृत्व में भाकियू ने शुक्रवार को तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा का आयोजन किया और ट्रैक्टर यात्रा के माध्यम से शासन-प्रशासन का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश की।

यह यात्रा प्रयागराज के धूमनगंज इलाके के पीपलगांव से निकली गई और सिविल लाइन के धरना स्थल तक पहुंचते ही रैली को प्रशासन द्वारा रोक लिया गया। यहां पर किसानों ने एक सभा कर केंद्र और प्रदेश की सरकारों को आगाह किया कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह आगे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे

भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर्व का मौसम चल रहा है। इसलिए किसानों ने आंदोलन से परहेज किया है और ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा के माध्यम से अपनी ताकत से प्रशासन और सरकार को अवगत कराया है। किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो वह आगे बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

रिपोर्ट - अनवर जैदी { प्रयागराज }

Abhay updhyay

Abhay updhyay

    Next Story