Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज : होलागढ़ में भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, देखने को जुटी ग्रामीणों की भीड़

Abhay updhyay
14 Oct 2023 10:45 AM GMT
प्रयागराज : होलागढ़ में भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, देखने को जुटी ग्रामीणों की भीड़
x

भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर चेतक की होलागढ़ इलाके में आपात लैंडिंग की गई। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी आने के कारण पायलटों ने हेलीकॉप्टर को लैंड कर दिया। इसमें किसी नुकसान या किसी को चोट लगने की सूचना नहीं है। तकनीकी गड़बड़ी दूर करने के बाद हेलीकॉप्टर फिर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गया। हेलीकॉप्टर के अचानक नीचे उतरने पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। लोग हेलीकॉप्टर का वीडियो बनाने लगे और उसके पास जाकर सेल्फी लेने लगे। बताया जा रहा है कि भारतीय वायुसेना का चेतक हेलीकॉप्टर नियमित प्रशिक्षण मिशन पर था।

इस दौरान पायलटों को कुछ गड़बड़ी समझ में आई। शनिवार को सुबह 10.40 बजे सुरक्षित स्थान देखकर होलागढ़ पावर हाउस के पास हेलीकॉप्टर को नीचे उतार दिया गया। इसकी जानकारी मिलने पर आईएएफ की तकनीकी टीम ने पहुंचकर गड़बड़ी दूर की। इसके बाद फिर हेलीकॉप्टर रवाना हो गया।

Abhay updhyay

Abhay updhyay

    Next Story