Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

थाना अंकुर विहार पुलिस ने दुष्कर्म के अभियोग में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

Neelu Keshari
9 Oct 2024 11:05 AM GMT
थाना अंकुर विहार पुलिस ने दुष्कर्म के अभियोग में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
x

गाजियाबाद। थाना अंकुर विहार पुलिस ने दुष्कर्म के अभियोग में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 28 वर्षीय सचिन कुमार पुत्र प्रीतम सिंह निवासी ईदगाह के रूप में हुई है।

थाना अंकुर विहार पर तीन सितंबर को वादी ने शिकायत दी कि आरोपी सचिन कुमार ने साल 2016 से शादी का झांसा देकर यौन शोषण कर रहा था। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अंकुर विहार ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए तत्काल सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज किया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया। इसके आठ सितबंर को थाना अंकुर विहार पुलिस टीम ने अभियोग में वांछित आरोपी सचिन कुमार को आरडीसी कट गाजियाबाद के पास से गिरफ्तार किया।

आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि मैं और पीड़िता वर्ष 2016 से कॉलेज के समय से एक दूसरे को जानते हैं और हम साथ-साथ कॉम्पटीशन की भी तैयारी कर रहे थे। उसी दौरान वर्ष 2023 में मेरा चयन यूपी पुलिस में सब इसपेक्टर के पद पर हो गया था। मैं पहले से पीड़िता के साथ शादी करने का वादा करके उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाता आ रहा हूं। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना अंकुर विहार पर एक एफआईआर दर्ज है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

Next Story