Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

महिला सशक्तीकरण की पहल पर पुलिस कमिश्नर की प्रशंसा

Neelu Keshari
14 Aug 2024 6:23 AM GMT
महिला सशक्तीकरण की पहल पर पुलिस कमिश्नर की प्रशंसा
x

सोनू सिंह

गाजियाबाद। लिस कमिश्नरेट में महिला सशक्तीकरण, स्वावलंबन और सम्मान की दिशा में नई पहल करने पर पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्र की प्रशंसा की गई है। महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उत्तर प्रदेश की एडीजी पद्मजा चौहान ने लिस कमिश्नर को पत्र भेजकर उनकी प्रशंसा की और उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।

पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्र को भेजे गए पत्र में एडीजी पद्मजा चौहान ने कहा कि पुलिस कमिश्नरेट में कॉर्पोरेट और विभिन्न संगठनों के सहयोग से 20 पिंक बूथों की स्थापना की गई और वहां परिवार परामर्श केन्द्र स्थापित किए गए, इससे महिला संबंधी अपराधों पर न सिर्फ अंकुश लगा बल्कि इनके ग्राफ में काफी गिरावट भी आई। पिंक बूथों पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण किया और सामाजिक सरोकार से संबंधित अनूठी पहल कर विवाह भी कराए।

इसके अलावा पुलिस कमिश्नर ने हिला सशक्तीकरण को गति प्रदान करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाते हुए कमिश्नरेट के चार थानों में महिला एसआई को कमान सौंपी। जिसके सार्थक परिणाम सामने आए हैं। प्रदेश में सर्वाधिक महिला पुलिस अधिकारियों को थाना प्रभारी बनाए जाने का श्रेय भी एडीजी ने पुलिस कमिश्नर को दिया। एडीजी ने महिलाओं को सशक्त और स्वावलंबी बनाए जाने की दिशा में किए गए कार्यों के पर्यवेक्षण को भी प्रतीक बताया और सराहना की।

Next Story