Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, दो माह से चल रहा था फरार

Neelu Keshari
1 Jun 2024 10:01 AM GMT
दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, दो माह से चल रहा था फरार
x

मनीष (सिटीजन रिपोर्टर)

गाजियाबाद। विजयनगर थाना पुलिस को दो माह से फरार चल रहे दुष्कर्म के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। आरोपी को एबीएस कट के पास से गिरफ्तार किया गया है।

एसीपी कोतवाली प्रियश्री पाल ने बताया कि थाना विजयनगर की टीम ने एबीएस कॉलेज के पास से दुष्कर्म के मामले में दो माह से फरार चल रहे थाना क्षेत्र का प्रताप विहार निवास विशाल कुमार गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी ने बताया कि 30 मार्च को विजयनगर थाने में एक सूचना मिली कि लड़की के साथ विशाल कुमार नामक एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया था।

आरोपी इस मामले में दो माह से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 25000 का इनाम भी घोषित किया था।

Next Story