Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

टोल प्लाजा से गुजरना हुआ और महंगा, एक अप्रैल से बढ़ाए जाएंगे दाम, जानिए कार और भारी वाहनों की नई दरें

SaumyaV
27 March 2024 3:52 AM GMT
टोल प्लाजा से गुजरना हुआ और महंगा, एक अप्रैल से बढ़ाए जाएंगे दाम, जानिए कार और भारी वाहनों की नई दरें
x

एक अप्रैल से टोल प्लाजा से गुजरना और महंगा होने जा रहा है। सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने इसकी मंजूरी दे दी है। यूपी के प्रमुख टोलों की नई दरें जानिए।

टोल प्लाजा से गुजरना अब और महंगा होगा। सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने इसकी मंजूरी दे दी है। एक अप्रैल से टोल के रेट बढ़ जाएंगे। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से टोल टैक्स की दरें एक अप्रैल से बढ़ाई जा रही हैं। जिसके चलते लखनऊ से होकर गुजरने वाले करीब तीन लाख वाहन चालकों की जेब अब हल्की होगी। एनएचएआई के परियोजना निदेशक सौरभ चौरसिया के मुताबिक वर्ष 2024-25 का नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

एनएचएआई की ओर से दरों को बढ़ाकर इसकी सूची जारी की गई है। लखनऊ से तीन राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने टोल प्लाजा से गुजरने वाले लोगों पर इसका सीधा असर होगा। इसमें कानपुर हाइवे पर स्थित नवाबगंज, अयोध्या पर अहमदपुर, रोहिणी, शाहबपुर, बारा और रायबरेली रोड पर दखिना, बहराइच रोड पर दुलारपुर, गुलालपुरवा समेत अन्य शामिल हैं।

टोल प्लाजा - नवाबगंज

एकल यात्रा - पुरानी दर नई दर

कार 90 95

बस, ट्रक 310 320

टोल प्लाजा - अहमदपुर, अयोध्या रोड

एकल यात्रा - पुरानी दर नई दर

कार 115 115

बस, ट्रक 385 395

टोल प्लाजा - रोहिणी, अयोध्या हाइवे

एकल यात्रा - पुरानी दर नई दर

कार 115 120

बस, ट्रक 405 415

टोल प्लाजा - दखिना शेखपुर

एकल यात्रा - पुरानी दर नई दर

कार 110 115

बस, ट्रक 375 385

टोल प्लाजा - शाहबपुर, बाराबंकी हाइवे

एकल यात्रा - पुरानी दर नई दर

कार 40 40

बस, ट्रक 130 135

SaumyaV

SaumyaV

    Next Story