Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

इंदिरापुरम में तेंदुए के पैर के निशान मिलने से फैली दहशत, वन विभाग की टीम ने कही ये बातें

Neelu Keshari
24 Sep 2024 9:03 AM GMT
इंदिरापुरम में तेंदुए के पैर के निशान मिलने से फैली दहशत, वन विभाग की टीम ने कही ये बातें
x

गाजियाबाद। इंदिरापुरम क्षेत्र के शक्ति खंड चार में तेंदुए के पैर देखे गए हैं। आशंका है कि तेंदुए ने गाय के बछड़े पर हमला किया है। क्योंकि शक्ति खंड चार में गाय का बछड़ा घायल अवस्था में मिला है और उसके पास ही तेंदुए के पैर जैसे निशान देखे गए हैं। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के बाद वन विभाग की टीम ने बताया कि पैर के जो निशान तेंदुए के बताए जा रहे हैं वह जंगली‌ बिल्ली के लग रहे हैं। बता दें कि इंदिरापुरम, वैशाली इलाके में पहले भी तेंदुए आ चुके हैं। तब भी वन विभाग ने जंगली बिल्ली की बात कही थी लेकिन बाद में तेंदुआ के आने की पुष्टि हुई थी।

शक्ति खंड चार में भूखंड संख्या - 620 पर सतपाल की डेयरी के पास मिले हैं। सतपाल का कहना कि दो दिन पहले गाय ने एक बछड़े को जन्म दिया था। रात में बछड़े पर जंगली जानवर ने हमला किया है जिससे कि बछड़ा घायल हालत में मिला है, उसकी गर्दन पर जख्म हुआ है। रात में बछड़े का उपचार कराया गया। आसपास किसी जानवर के पैर के निशान मिलने से दहशत का माहौल बना हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे वन विभाग के इंस्पेक्टर रामवीर सिंह ने बताया कि पद चिन्ह जंगली बिल्ली के लग रहे हैं। इसके बावजूद वन विभाग की टीम निगरानी कर रही है।

Next Story