Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

वाराणसी में बोले ओपी राजभर: 'चंद्रयान-3 के लिए भारतीय वैज्ञानिकों को धन्यवाद देता हूं', SP पर कसा तंज

Abhay updhyay
24 Aug 2023 8:22 AM GMT
वाराणसी में बोले ओपी राजभर: चंद्रयान-3 के लिए भारतीय वैज्ञानिकों को धन्यवाद देता हूं, SP पर कसा तंज
x

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। यहां उन्होंने चंद्रयान 3 की लैंडिंग पर बयान दिया। उन्होंने कहा- 'मैं भारत के वैज्ञानिकों को धन्यवाद देता हूं जो दिन-ब-दिन रिसर्च करके नई खोज में लगे हुए हैं। चंद्रयान 3 के धरती पर लौटने के बाद पूरे देश को इसका स्वागत करना चाहिए. बता दें कि बुधवार शाम छह बजे के बाद चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतर गया था. जिसके बाद पूरे देश में जश्न का माहौल हो गया।

समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा

ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने अखिलेश यादव को सलाह देते हुए कहा कि अगर वह पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों को साथ लेकर चलें तो ठीक रहेगा. साथ ही उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव शोर मचाते हैं कि पीडीए बन गयी है. लेकिन टिकट वितरण के समय ये सब भूल जाते हैं.|

Abhay updhyay

Abhay updhyay

    Next Story