Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

डेढ़ साल के मासूम ने पानी समझ के थिनर पिया, अस्पताल में मौत हुई

Neeraj Jha
5 April 2024 10:41 AM GMT
डेढ़ साल के मासूम ने पानी समझ के थिनर पिया, अस्पताल में मौत हुई
x


-घर में चल रहा था पुताई का काम, मां बना रही थी खाना

- प्रकाश विहार कॉलोनी का मामला

गाजियाबाद। कोतवाली क्षेत्र के प्रकाश विहार कॉलोनी में घर में खेलने के दौरान पानी समझ कर डेढ़ साल के बच्चे ने थिनर पी लिया। बच्चों की तबीयत खराब होने लगी तो परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए। अस्पताल में उपचार के दौरान मासूम की मौत हो गई। मासूम की मौत के बाद परिवार में मातम पसर गया।

मूल रूप से अलीगढ़ के रहने वाले अनिल कुमार परिवार के साथ प्रकाश विहार कॉलोनी में रहते हैं। वह लोनी के प्राइवेट हॉस्पिटल में काम करते हैं। परिवार में पत्नी कविता, मां शकुंतला और डेड वर्ष का बेटा दक्ष है। उनके घर में पुताई का काम चल रहा था। कविता घर में खाना बना रही थी। दक्ष उनसे कुछ दूरी पर खेल रहा था। खेलने के दौरान दक्ष ने पानी समझकर वहां रखा थिनर पी लिया। तभी कविता को दक्ष के रोने की आवाज आई। कविता पास पहुंची तो देखा थिनर बिखरा हुआ था। उनके बेटे की तबीयत खराब होने लगी। उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों को उसकी जानकारी दी और दक्ष को प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर होने पर दक्ष को दिल्ली के सेंट स्टीफन हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां उपचार के दौरान दक्ष की मौत हो गई। एसीपी सूर्य बली मौर्य ने बताया कि मामले में पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं आई है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की है

Neeraj Jha

Neeraj Jha

    Next Story