Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

विश्व योग दिवस के मौके पर मयंक गोयल बोले- योग ही है देशवासियों के स्वास्थ्य की रीढ़

Neelu Keshari
21 Jun 2024 6:54 AM GMT
विश्व योग दिवस के मौके पर मयंक गोयल बोले- योग ही है देशवासियों के स्वास्थ्य की रीढ़
x

गाजियाबाद। भाजपा के अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में राजनगर मंडल के अध्यक्ष ओम दत्त कौशिक की अगुवाई और विजय कोरी के संयोजन में संजय नगर सेक्टर 23 स्थित स्कल्पचर पार्क में विश्व योग दिवस को प्रातः 7:00 बजे मनाया गया।

इस दौरान मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल ने योग को देशवासियों के स्वास्थ्य की रीढ़ बताते हुए कहा कि हमें हर हाल में अपने आने वाली पीढ़ी को योग की महत्ता बताते हुए इससे लगातार जुड़े रहना है। योग करने वाला ही व्यक्ति बीमारी से मुक्त रहकर अपना जीवन यापन कर सकता है।

इस कार्यक्रम में पूर्व महानगर अध्यक्ष अमरदत्त शर्मा, महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, राजनगर मंडल अध्यक्ष ओमदत्त कौशिक, योगाचार्य सुनील तिवारी, अनु मोर्चा अध्यक्ष आर एन राम, महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता चौहान, संतोष देवी, डॉ. सागर कश्यप, विनोद, प्रदीप गर्ग, हरीश शर्मा, अनिल अरोरा, सुशील शर्मा, कौशल तेवतिया, ऐ के सिंह, रविदत्त कौशिक, दीपक त्यागी, भूषण शर्मा, राहुल शर्मा, अनिल माथुर, कार्यक्रम के संयोजक विजय कोरी, राजनगर मंडल के देवतुल्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता, सामाजिक लोग मौजूद रहे।

Next Story