Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग फ्री डे के अवसर पर निगम ने पांचों जोन में चलाया जन जागरूकता अभियान, बांटे कपड़े के थैले

Neelu Keshari
3 July 2024 12:05 PM GMT
अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग फ्री डे के अवसर पर निगम ने पांचों जोन में चलाया जन जागरूकता अभियान, बांटे कपड़े के थैले
x

नेहा सिंह तोमर

गाजियाबाद। अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग फ्री डे के अवसर पर गाजियाबाद नगर निगम द्वारा पांचों जोन में प्लास्टिक का बैग इस्तेमाल न करने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया गया। कई स्थानों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया गया जिसमें प्लास्टिक रूपी दानव का बहिष्कार करने की अपील की गई।

वसुंधरा जोन अंतर्गत रोस्टर के क्रम में प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान भी चलाया गया। व्यापारियों ने सहयोग किया लगभग 8 किलो पॉलिथीन जब्त की गई और 39000 का जुर्माना वसूला गया। जोनल प्रभारी ने बताया कि नगर आयुक्तके निर्देश के क्रम में रोस्टर के अनुसार वसुंधरा जोन में प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया जिसमें जन-जन को प्लास्टिक की बनी हुई पॉलिथीन का थैली का इस्तेमाल न करने के लिए अपील की गई।

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा गाजियाबाद को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है जिसमें अभियान भी चलाए जा रहे हैं। इंटरनेशनल प्लास्टिक बैग फ्री डे पर साथी फाउंडेशन ने सहयोग किया और कवि नगर जोन अंतर्गत अभियान चलाया गया जिसमें कपड़े के थैले वितरित किए गए। नगर आयुक्त द्वारा जोनल प्रभारी को अपने-अपने जोन में प्रतिबंधित प्लास्टिक मैन्युफैक्चर पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

कवि नगर सी ब्लॉक मार्केट, सिटि जोन घंटाघर व बजरिया मार्केट, मोहन नगर जोन राजेंद्र नगर लाजपत नगर मार्केट, वसुंधरा जोन वैशाली सूर्य नगर मार्केट, विजयनगर प्रताप विहार और अन्य मार्केट में प्रतिबंधित प्लास्टिक का बहिष्कार के लिए जागरूक किया गया। साथ ही पॉलिथीन के बैग का इस्तेमाल न करने की अपील की गई।

Next Story