

गाजियाबाद। गाजियाबाद के बॉर्डर थाना क्षेत्र के एक कॉलोनी में पड़ोसी ने घर में घुसकर एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जब पी़ड़िता की मां घर पहुंची तो इस बात की जानकारी मिली।
पुलिस ने पी़ड़िता की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में 15 वर्षीय किशोरी अपनी मां और छोटे भाई के साथ रहती है। किशोरी के पिता का कुछ समय पहले देहांत हो गया था। किशोरी की मां आसपास घरों में सफाई का काम करती है। बुधवार दोपहर आरोपी पड़ोसी किशोरी को अकेला पाकर घर में घुस गया और इस घटना को अंजाम दिया।
घटना के दौरान किशोरी का छोटा भाई बाहर खेल रहा था। किशोरी की मां जब घर पहुंची तो उसे इस घटना के बारे में पता चला। एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि आरोपी समीर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।