Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

नगर निगम और पुलिस विभाग की हुई कांवड़ व्यवस्था को लेकर बैठक, लाइट बैरिकेडिंग और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाई ये कार्य योजना

Neelu Keshari
30 July 2024 6:28 AM GMT
नगर निगम और पुलिस विभाग की हुई कांवड़ व्यवस्था को लेकर बैठक, लाइट बैरिकेडिंग और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाई ये कार्य योजना
x

नेहा सिंह तोमर

गाजियाबाद। नगर निगम और पुलिस विभाग कांवड़ व्यवस्था को और अधिक मजबूती देने के लिए संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार पी की उपस्थिति में अधिकारियों की बैठक हुई जिसमें बढ़ती कांवड़ यात्रियों की संख्या को देखते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

नगर आयुक्त ने बताया कि लाखों की संख्या में कांवड़ यात्रियों का गाजियाबाद आगमन हो रहा है। निगम अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस विभाग भी अपनी व्यवस्थाओं को संभालने में जुटे हुए हैं। जिसके चलते मंदिरों के बाहर जल के दिन किसी प्रकार की असुविधा न हो और संतुलित कार्य किए जाने के लिए कावड़ यात्रियों तथा श्रद्धालुओं के साथ-साथ आम जनमानस का भी ध्यान रखते हुए बेरीकेटिंग को बढ़ाया जा रहा है। प्रकाश व्यवस्था को पूर्ण रूप से सुदृढ़ किया गया है। अतिरिक्त लाइटों से रात्रि के समय भी बेहतर प्रकाश बना रहे निर्णय लिया गया है।

नगर आयुक्त और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने दूधेश्वर नाथ मंदिर का भी जायजा लिया। मंदिर के बाहर बैरिकेडिंग अपनी उपस्थिति में लगवाई। निगम कर्मियों और पुलिस कर्मियों को भी 24 घंटे मौके पर बने रहने के लिए निर्देश दिए हैं। बैठक के दौरान यातायात पुलिस और निगम के संबंधित सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Story