Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

दिल्ली मेरठ मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी टक्कर, अस्पताल में भर्ती

Neelu Keshari
29 Jun 2024 12:40 PM GMT
x

सोनू सिंह

गाजियाबाद। मोदीनगर में दिल्ली मेरठ मार्ग पर कपड़ा मिल के समीप एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार मां बेटी को टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों घायल हो गए हैं और उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना को अंजाम देने के बाद कार सवार फरार हो गया।

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि स्कूटी सवार मां बेटी को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी और वो गिर गए। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उसकी मदद की और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Next Story