Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

डेढ़ दर्जन से ज्यादा बसपा नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, जानिए दूसरे दल के नेता क्यों ज्वाइन कर रहे है भाजपा

Neelu Keshari
16 April 2024 12:02 PM GMT
डेढ़ दर्जन से ज्यादा बसपा नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, जानिए दूसरे दल के नेता क्यों ज्वाइन कर रहे है भाजपा
x

गाजियाबाद। लोकसभा चुनाव के लिए सभी दलों में चुनावी कसरतें जारी है। पार्टी कार्यकर्ता दल में घुटन महसूस कर विकासशील मंत्र वाले दल व सरकार से जुड़ने में तनिक देर भी नहीं लगाते। ऐसा ही नजारा नवयुग मार्केट स्थित भाजपा के चुनाव कार्यलय पर देखने को मिल रहा है। यहां आए दिन कांग्रेस, सपा बसपा दलों के कई जनप्रतिनिधियों, नेताओं, कार्यकर्ताओं का भाजपा कार्यालय पर आकर भाजपा परिवार में शामिल होने के प्रकरण में स्पष्ट दिखता है। इसी कड़ी में मंगलवार को डेढ़ दर्जन बसपा नेताओं ने भाजपा का दामन थामकर पार्टी को तगड़ा झटका दिया है। साथ ही साथ भाजपा सरकार की लोककल्याणकारी नीतियों पर आस्था दिखाई है।

बसपा छोड़ भाजपा का दामन थामने वाले नेताओं को योगी सरकार के राज्य मंत्री स्वतन्त्र प्रभार नरेन्द्र कश्यप, भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा ने भाजपा का पटका माला पहनाकर परिवार में शामिल किया। इस मौके पर मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने बताया भाजपा में कार्यकर्ताओं के सम्‍मान और मोदी योगी सरकार की सर्व जन कल्याणकारी नीतियों को देखते हुए दूसरे दलों के लोग घुटन महसूस करने लगे हैं। इससे वो पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम रहे हैं।

इद्रापुरम मंडल अध्यक्ष हरमीत बख्शी व भाजपा पार्षद संजय सिंह की अगुआई में बसपा के पूर्व उपाध्यक्ष तरुण शर्मा, बसपा मंडल उपाध्यक्ष डीसी शर्मा ने अपने साथियों सहित भाजपा परिवार में शामिल हुए। इनके साथ भाजपा का दामन थामने वालों में संदीप चौधरी, वरुण झा, आशीस यादव, विजय शर्मा, मनीष यादव, दीपक यादव, विराट पवार आदि प्रमुख रहे। कार्यक्रम में मौजूद भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा, सौरभ जायसवाल, कामेश्वर त्यागी, राजेंद्र मित्तल,नीरज गोयल, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने सभी नए सदस्‍यों का परिवार में आगमन का स्‍वागत किया।

Neelu Keshari

Neelu Keshari

    Next Story