Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

कलेक्ट्रेट से गोविंदपुरम तक ग्रीन बेल्ट में 15000 से अधिक रोपे जाएंगे पौधे

Tripada Dwivedi
13 July 2024 1:20 PM GMT
कलेक्ट्रेट से गोविंदपुरम तक ग्रीन बेल्ट में 15000 से अधिक रोपे जाएंगे पौधे
x

गाजियाबाद। शहर निरीक्षण के क्रम में नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा गाजियाबाद कलेक्ट्रेट से गोविंदपुरम को जाने वाली रोड पर स्थित ग्रीन बेल्ट का भी जायजा लिया गया। साथ में डा. अनुज उद्यान प्रभारी भी निरीक्षण में रहे। कलेक्ट्रेट से गोविंदपुरम ग्रीन बेल्ट में 15000 से अधिक पौधे लगाने का कार्य चल रहा है। रोड के दोनों तरफ की ग्रीन बेल्ट को व्यवस्थित किया जाएगा तथा उच्च गुणवत्ता के पौधे लगाने के लिए नगर आयुक्त द्वारा उद्यान की टीम को निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त द्वारा डॉक्टर अनुज उद्यान प्रभारी को भी शहर की अन्य प्रमुख ग्रीन बेल्ट को प्राथमिकता पर व्यवस्थित करने के लिए कहा गया है।

गाजियाबाद नगर निगम वायु गुणवत्ता सुधार को ध्यान में रखते हुए शहर हित में अधिक से अधिक स्थानों पर पौधारोपण का कार्य निरंतर कर रहा है। कई सामाजिक संस्थाएं भी उत्साह पूर्वक प्रतिभाग करते हुए पौधा रोपण कर रही है। पार्षदों जन प्रतिनिधियों तथा आरडब्ल्यूए पदाधिकारी का भी पौधारोपण के कार्य में सहयोग मिल रहा है। वन महोत्सव सप्ताह में पौधारोपण के अभियान की शुरुआत की गई थी। गाजियाबाद नगर निगम सीमा पर 100000 से अधिक पौधे लगाए जा रहे हैं।

उद्यान विभाग की टीम निरंतर पौधारोपण के कार्य में गड्ढा खोदने, स्थान का चयन करने, तथा वन विभाग एवं नर्सरियों से उच्च गुणवत्ता के पौधों को एकत्र करने का कार्य भी कर रही है। नगर आयुक्त के निर्देश अनुसार गाजियाबाद नगर निगम शहर वासियों को भी पौधारोपण के लिए जागरुक कर रहा है। विद्यालयों में, सरकारी कार्यालय में, प्राइवेट संस्थानों में, सार्वजनिक स्थानों पर, पार्कों में आवश्यकता अनुसार सड़कों के आसपास तथा वार्ड के आंतरिक गलियों में भी पौधारोपण किया जा रहा है।

डॉ अनुज द्वारा बताया गया कि नगर आयुक्त के निर्देश के क्रम में कलेक्ट्रेट से गोविंदपुरम तक की ग्रीन बेल्ट को व्यवस्थित किया जा रहा है। जिसमें चंपा तथा कैलेंडरा के पौधे को लगाया जा रहा है। जो आगामी 6 से 7 माह में अपने पूरे स्वरूप में होंगे। मालियों तथा उद्यान के सुपरवाइजर के माध्यम से कार्य में तेजी लाई जा रही है। आवश्यकता अनुसार गाजियाबाद नगर निगम द्वारा देखरेख करते हुए बेहतर किया जा रहा है। 15000 से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। इसी के साथ-साथ अन्य प्रमुख ग्रीन बेल्ट को व्यवस्थित करने तथा उनमें पौधा रोपण की योजना बनाई जा रही हैl

नगर आयुक्त के नेतृत्व में गाजियाबाद को स्वच्छ और सुंदर बनाने के साथ-साथ पर्यावरण को भी बेहतर करने का कार्य किया जा रहा है। नगर आयुक्त द्वारा शहर वासियों से भी एक पौधा अवश्य लगाने के लिए अपील की गई है तथा उसे पौधे की जिम्मेदारी लेते हुए उसको बड़ा करने का भी बीड़ा उठाने के लिए अपील की गई है। इस तरह का प्रयास पर्यावरण के लिए तथा शहर वासियों के लिए लाभदायक सिद्ध होगा अपील की जा रही है।

Next Story