Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने किया अप्सरा बार्डर पर पड़े कूड़े के ढेर का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Tripada Dwivedi
21 Sep 2024 12:50 PM GMT
प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने किया अप्सरा बार्डर पर पड़े कूड़े के ढेर का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
x

कूड़ा हटाकर जल्द किया जाएगा उक्त स्थान को साफ: महापौर

गाजियाबाद। दिल्ली से गाजियाबाद आते समय सीमापुरी बार्डर से अप्सरा बॉर्डर पर नगर निगम की भूमि पर कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। जिसके लिए लगातार वहां के कई पार्षद एवं आस पास के स्थानीय निवासी एवं व्यापारी लोग कूड़े से परेशान रहते हैं। सभी महापौर एवं अन्य अधिकारियों को लगातार समस्या से अवगत कराते रहते हैं एवं दिल्ली से गाजियाबाद आते समय शहर के प्रति विपरीत संदेश भी जाता है। जिसको लेकर आज गाजियाबाद शहर के प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने महापौर सुनीता दयाल, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मालिक एवं महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के साथ उक्त स्थल का निरीक्षण किया। जहां पर बॉर्डर की सम्पूर्ण भूमि पर कूड़ा पड़ा था। अब उसके निस्तारण के लिए चर्चा की गई है। जिसमे प्रभारी मंत्री और महापौर से बात करके उक्त स्थल को साफ करके एम आर एफ सेंटर से आधारित तकनीकी से उस स्थल पर कार्य किया जाएगा। जिसमे कैप्सूल रखे जाएंगे और कूड़ा आएगा और बन्द कैप्सूल में चला जायेगा जिससे कूड़ा दिखेगा भी नही ओर आस पास बदबू भी नही होगी। वह कैप्सूल बन्द होकर सीधा लेंड फील साईट पर चला जायेगा।

इस सभी चर्चा में महापौर ने यह भी सुझाव दिया कि उपरोक्त स्थल पर कूड़ा अलग न किया जाए नहीं तो फिर से कूड़ा दिखने लगेगा और बदबू भी आएगी। इस स्थान के कूड़े को लेंड फील साईट पर कूड़ा अलग अलग किया जाएगा तो यह स्थान साफ सुथरा दिखेगा।

Next Story