Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

चंद्रशेखर पार्क योग केंद्र में भारतीय योग संस्थान के संस्थापक प्रकाश लाल जी की याद में मनाया स्मृति दिवस

Neelu Keshari
30 July 2024 12:54 PM GMT
चंद्रशेखर पार्क योग केंद्र में भारतीय योग संस्थान के संस्थापक प्रकाश लाल जी की याद में मनाया स्मृति दिवस
x

गाजियाबाद। भारतीय योग संस्थान के रेल विहार क्षेत्र ने वसुंधरा सेक्टर 1 चंद्र शेखरपार्क योग केंद्र पर संस्थान की संस्था संस्थापक प्रकाश लाल जी की स्मृति में स्मृति दिवस मनाया। मुख्य अतिथि वसुंधरा जिला 1 के प्रधान मुकेश शर्मा ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका सम्पूर्ण जीवन योग के लिए समर्पित रहा। जिसके चलते उन्होंने योग को एक केंद्र से आरंभ किया और आज देश विदेश में संस्थान के 5000 निशुल्क योग केंद्र हैं।

मुख्य अतिथि मुकेश शर्मा के साथ रेल विहार क्षेत्र के प्रधान विनोद कुमार मंत्री शिवांगी सिंह केंद्र प्रमुख कैलाश चंद्र शर्मा, उषा बडोला, संगीता सोनी, प्रमिला चौहान, शीतल रुस्तगी, रूबी अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन किया। सविता यादव, ऋतु मीनू बोहरा ने प्रकाश लाल जी के जीवन चरित्र पर लिखित भजन सुनाया। कार्यक्रम में डीएन तिवारी, मोहन जोशी, आरएस पटेल, अरविंद स्वामी, गजेंद्र चौहान, बीएस बघेल, गजराज सिंह, श्याम गुप्ता, मधु चतुर्वेदी, सुनीता गुसाईं आदि साधक उपस्थित रहे।

Next Story