Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

माहेश्वरी समाज साहिबाबाद के सदस्यों ने धूमधाम से महेश नवमी मनाया

Tripada Dwivedi
17 Jun 2024 12:23 PM GMT
माहेश्वरी समाज साहिबाबाद के सदस्यों ने धूमधाम से महेश नवमी मनाया
x

गाजियाबाद। माहेश्वरी समाज साहिबाबाद के सदस्यों ने महेश नवमी बड़ी धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत समाज की महिलाओं द्वारा दीप प्रज्वलन करके हुई। बच्चों ने एक सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर गणेश वंदना की। महिला व पुरुष कार्यकारिणी ने एक साथ भगवान शिव की आराधना करते हुए महेश वंदना की। राजीव माहेश्वरी, अलका माहेश्वरी और नीलम सोमानी ने चंदन का तिलक लगा कर सभी सदस्यों का स्वागत किया। सुरेंद्र राठी ने महेश नवमी का इतिहास बताते हुए आज के युग में इसके महत्व के बारे में समझाया।

माहेश्वरी समाज के छोटे छोटे बच्चों ने संगीत गीत, नृत्य, आर्टिस्टिक योग और फैंसी ड्रेस जैसे रंगा रंग कार्यक्रम दीप्ति माहेश्वरी, सुमन माहेश्वरी व पूजा राठी द्वारा प्रस्तुत कराए गए। कार्यक्रम में बृजेश कुमार गुप्ता काबरा वशिष्ठ अतिथि थे। समाज की ओर से सुनील माहेश्वरी, उमाकांत माहेश्वरी, राज्य वर्धन माहेश्वरी, राम कुमार राठी ने फूल माला गुलदस्ता और शॉल पहनाकर स्वागत सम्मान किया। बृजेश ने समाज के मेधावी विद्यार्थी जो 95% से अधिक अंक लाने वाले को ग्रंथ, अग्रीमा और प्राची और उनके माता पिता को शील्ड देकर स्टेज पर सम्मानित किया।

सारिका माहेश्वरी व नम्रता माहेश्वरी ने मंच संचालन करते हुए एक सामाजिक लघु नाटिका प्रस्तुत की। रिश्ते सम्मान पर टिके हैं, या लिफाफों के पैसों पर! ममता मंत्री व संगीता बांगरिया ने बच्चों और बड़ों के लिए रोचक प्रश्नोत्तरी आयोजन की। गीतिका और आशुतोष माहेश्वरी ने सभी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार प्रायोजित किए।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में अतुल माहेश्वरी, ऋषभ माहेश्वरी, अनमोल माहेश्वरी, अंकित माहेश्वरी, अंकुर माहेश्वरी, महेश राठी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Next Story