Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

मेरठ मर्डर केस: महिला की बेरहमी से हत्या, खेत में मिला शव, बच्चों से छिन गया मां का आंचल

Abhay updhyay
24 July 2023 7:01 AM GMT
मेरठ मर्डर केस: महिला की बेरहमी से हत्या, खेत में मिला शव, बच्चों से छिन गया मां का आंचल
x

मेरठ में इंचौली थाना क्षेत्र के फिटकरी गांव में खेत पर गई महिला फुलसमुंदरी (42) की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। महिला का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला. उसके गले में फंदा डालकर उसकी हत्या की गई थी। महिला के चेहरे और हाथों पर भी चोट के निशान हैं। परिवार वालों की तहरीर पर अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। परिजनों ने गैंग रेप का आरोप लगाया है. एसपी देहात कमलेश बहादुर का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही रेप की पुष्टि होगी।इंचौली थाना क्षेत्र के गांव अलुमकारी में अशोक कुमार का परिवार रहता है। रविवार सुबह 5:45 बजे अशोक गन्ने की निराई करने खेत पर गया था। इसके बाद करीब छह बजे पत्नी फूलसमुद्री भी खेत जाने के लिए निकल गयी. करीब 11 बजे अशोक ने बेटी ज्योति को फोन कर पूछा तो उसने बताया कि मां तो सुबह ही खेत पर चली गयी थी. काफी देर बाद भी जब फूलसमुद्री का पता नहीं चला तो अशोक घर पहुंचा और परिजनों के साथ खोजबीन शुरू की. भतीजा विकास, गोलू व अन्य लोग उसे जंगल में खोजने लगे। दोपहर करीब एक बजे फूलसमुद्री का शव घर से करीब तीन सौ मीटर दूर याशीन के खेत में पड़ा मिला। उसके गले में दुपट्टे का फंदा पड़ा हुआ था। चेहरे व हाथ पर चोट के निशान थे। हाथ झुका हुआ थाघटना की सूचना पर इंचौली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। सीओ सदर देहात देवेश सिंह ने पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों ने गैंग रेप का आरोप लगाया है.

परिवार में एक बेटा, दो बेटियां हैं

अशोक के बेटे रवीन्द्र की शादी हो चुकी है, वह गांव में चमड़े की गेंद बनाने का काम करता है। दो बेटियां पढ़ाई कर रही हैं।

रेकी के बाद घटना

परिजनों के अनुसार फूलसमुद्री पिछले दो दिनों से खेत में निराई के लिए जाने लगी थी. रास्ते में एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी में वह सुबह 6:13 बजे खेत पर जाती नजर आ रही है. परिजनों की मानें तो किसी करीबी ने ही रेकी कर घटना को अंजाम दिया है। कातिल कोई करीबी ही हो सकता है।

पानी की बोतल, दरांती बरामद

परिजनों के मुताबिक फूलसमुद्री सुबह अपने साथ पानी की बोतल, शर्ट और हंसिया लेकर गई थी. जब उसका शव मिला तो वहां से पानी की बोतल और दरांती बरामद हुई। यदि उसके साथ हाथापाई हुई होती तो बोतल और हंसिया रास्ते में गिर जाता। आशंका है कि रास्ते से खेत के अंदर ले जाने वाले कम से कम तीन से चार आरोपी रहे होंगे। वे महिला को उठा कर खेत में ले गये. इसके बाद उनके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया और बाद में उनकी हत्या कर दी गई। महिला के हाथ पर नाखूनों के निशान भी हैं.|

Abhay updhyay

Abhay updhyay

    Next Story