Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

शहीदी स्थल पर महापौर सुनीता दयाल ने शहीदों एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई और माल्यार्पण

Neelu Keshari
13 Aug 2024 12:28 PM GMT
शहीदी स्थल पर महापौर सुनीता दयाल ने शहीदों एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई और माल्यार्पण
x

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे भारत के सभी प्रदेशों में 13 अगस्त से 15 अगस्त तक स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है जिसमें हर घर तिरंगा का कार्यक्रम एवं स्वच्छता अभियान कार्यक्रम किया जाना है। उसी कार्यक्रम के अंतर्गत आज शहर मंडल में नवयुग मार्किट स्थित शहीदी स्थल पर महापौर सुनीता दयाल ने शहीदों एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई और माल्यार्पण का कार्यक्रम किया।

महापौर सुनीता दयाल ने इस अवसर पर बताया कि भारत की आजादी 1947 में हुई थी लेकिन आजादी के बाद भी पड़ोसी देश हम पर हॉबी थे। जब से हमारे प्रधानमंत्री ने शपथ ली है तब से आजादी खुलकर आई है और भारतवासियों ने यह महसूस भी किया है। हमारे भारत को आजाद करने में लाखों लोगों की कुर्बानी हुई है। आज हम और जब तक ये संसार ये भारत है तब तक शहीदों को याद किया जाएगा, उनकी कुर्बानी को भुलाया नहीं जा सकता है। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत गाजियाबाद नगर निगम भी हर घर तिरंगा अभियान में सभी वार्डों में लगभग 5 लाख झंडे वितरण करने का उदेश्य है जिसको पूरा किया जाएगा। साथ ही सभी पार्षद भी अपने-अपने वार्डों में घर-घर तिरंगा लगवाएं और रैली भी निकाले।

इस अवसर पर महापौर के साथ मंडल अध्यक्ष माहिम गुप्ता,पूर्व पार्षद राजेश शर्मा,महिला मोर्चा महानगर उपाध्यक्ष लवली कौर, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सिम्मी,मीना गांधी,सुधीर,अनिल जिंदल,वार्ड अध्यक्ष रोहित चौहान, वंदना पांडेय, सुमन सक्सेना एवं समस्त महिला मोर्चा शहर मंडल आदि उपस्थित रहे।

Next Story