Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

चुनाव खत्म होते ही एक्शन में महापौर, भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश

Neelu Keshari
6 Jun 2024 12:07 PM GMT
चुनाव खत्म होते ही एक्शन में महापौर, भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश
x

नेहा सिंह तोमर

गाजियाबाद। लोकसभा चुनाव संपन्न होने के तुरंत बाद महापौर सुनीता दयाल एक्शन में आ गई हैं। उन्होंने नगर निगम की भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ फिर से कार्रवाई करने का ऐलान किया है। महापौर सुनीता दयाल ने बुधवार सुबह नगर निगम कार्यालय में संपत्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में संपत्ति प्रभारी पल्लवी सिंह, संपत्ति अधीक्षक राम शंकर वर्मा आदि मौजूद रहे।

महापौर ने उन सभी भूमाफिया की जानकारी ली जिन्होंने नगर निगम की जमीन कब्जा रखी है और अवैध निर्माण कर रखा है। महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से देश और शहर में चुनाव होने के कारण नगर निगम की ओर से सरकारी भूमि पर कब्जा हटाने के अभियान को रोका गया था। इसका लाभ लेते हुए शहर के कई स्थानों जैसे गुलधार नंद ग्राम, जटवाड़ा सेन बिहार, विजयनगर आदि में भूमाफियाओं ने फिर से जमीनों पर कब्जे शुरू कर दिए थे। इसी को लेकर बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके साथ ही महापौर ने बताया कि नगर निगम अपनी भूमि को खाली कराकर यूं ही नहीं बैठेगा बल्कि उपरोक्त भूमि पर नगर निगम की आय बढ़ाने की योजनाएं तैयार की जाएंगी जिससे शहर हित में विकास भी किया जाएगा।

Next Story