Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद के एक घर में लगी भीषण आग, 5 की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

Neelu Keshari
13 Jun 2024 5:48 AM GMT
गाजियाबाद के एक घर में लगी भीषण आग, 5 की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल
x

गाजियाबाद। गाजियाबाद में लोनी बॉर्डर इलाके के बेहटा हाजीपुर गांव में एक घर में बुधवार रात करीब 8:00 बजे भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई जिसमें 2 बच्चे, दो महिला और एक युवक शामिल है। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल है, जिसमें एक महिला और एक बच्चा शामिल है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बेहटा हाजीपुर गांव में सारिक परिवार के साथ रहते हैं। वह पार्किंग ठेकेदार हैं। उनके परिवार में पत्नी फरीन (25), सात माह का बच्चा शीश, एक बहन उजमा है। सारिक की दूसरी बहन नाजरा अपने 2 बच्चों और पति सैफू को लेकर सारिक के घर आई थी। रात करीब 8:00 बजे मकान में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना आसपास के लोगों ने दमकल विभाग और पुलिस को दी। सूचना मिलने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने शुरू किया। आसपास के लोगों ने उजमा और सैफुद्दीन के बेटे अर्श को बाहर निकाल लिया। दोनों आग में झुलस चुके थे। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात करीब 10:30 बजे आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने के बाद घर के अंदर से पांच लोगों के शव मिले हैं।

मृतकों में सारिक की पत्नी फरहीन उसका सात माह का बेटा शीश, बहन नाजरा, जीजा सैफुद्दीन और भांजी इफरा शामिल है। वहीं घायलों में सारिक की छोटी बहन उजमा और उसका भांजा अर्श शामिल है।

Next Story