Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

विजयनगर में दूषित पानी की आपूर्ति से कई को हुए उल्टी दस्त

Sonali Chauhan
29 May 2024 12:52 PM GMT
विजयनगर में दूषित पानी की आपूर्ति से कई को हुए उल्टी दस्त
x

(मुकेश सिटीजन रिपोर्टर)

गाजियाबाद। वार्ड 3 के सेक्टर 9 पुराना विजयनगर में तीन दिन से दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। पानी पीने से 6 से ज्यादा लोगों को उल्टी और दस्त हो गए हैं। मंगलवार को नाराज महिलाओं ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।

उनका कहना है कि घरों में बदबूदार पानी आ रहा है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। निगम का जलकल विभाग पुराना विजयनगर में पाइपलाइन से सुबह और शाम पानी की आपूर्ति करता है लेकिन 3 दिन से दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है।

घरों में कला और बदबूदार पानी आ रहा है। लोक पानी का इस्तेमाल किसी भी कार्य के लिए नहीं कर पा रहे हैं। लोग मोटर हैंडपंप का पानी इस्तेमाल कर रहे हैं। दूषित पानी पीने से सरोज रिकी गौतम काव्य गौतम अभिनव तुषार गौतम आदि को उल्टी और दस्त हो गए। इन सभी का निजी चिकित्सक से उपचार कराया जा रहा है। उल्टी दस्त होने पर लोगों में दहशत का माहौल है। लोग बाजार से भी पानी खरीद कर पी रहे हैं।

Next Story