Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

कई लोगों को आवारा कुत्तों ने काटा हालत गंभीर

Tripada Dwivedi
29 Sep 2024 4:51 PM GMT
कई लोगों को आवारा कुत्तों ने काटा हालत गंभीर
x

-आवारा कुत्तों की दहशत से लोगों का बाहर निकलना हुआ मुश्किल

गाजियाबाद। नहाल गांव में आवारा कुत्तों ने आधा दर्जन के करीब लोगों को काटकर घायल कर दिया। कुत्तों को देखते हुए सनसनी फैल गयी। कई बार इसकी शिकायत नजदीकी थाना पुलिस से की गयी।

ग्राम वासियों का कहना है कि कई बार इसकी शिकायत की गई है लेकिन कोई कार्रवाई या एक्शन नहीं हुआ।

आवारा कुत्ते बच्चों को अपना शिकार बना लेते हैं। इस मामले में ग्राम प्रधान से भी शिकायत की गई थी पर कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्राम वासियों में इस बात को लेकर काफी आक्रोश है।

आसपास के लोगों और बच्चों को कुते काट कर घायल कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला थाना मसूरी क्षेत्र के करीब दर्जन भर बच्चों को कुत्ते काट कर घायल कर चुके हैं। वहीं थाना कवि नगर क्षेत्र के राजनगर में कुत्तों का आतंक जारी है। आए दिन आवारा कुत्ते बच्चों में बड़ों पर हमला कर देते हैं। जिससे कि वे घायल हो जाते हैं। बच्चों को रोड पर जाते देखकर अपना शिकार बना लेते हैं।

सचिन अग्रवाल गोविंदपुरम मैं अपने परिवार के साथ रहते हैं। कल यह अपने बेटे को कोचिंग छोड़ने के लिए संजय नगर जा रहे थे। जैसे ही उन्होंने गेट पर बच्चों को छोड़ा उनके बेटे की बाहों पर हमला कर घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि आज दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं। लेकिन दुख की बात यह है कि प्रशासन कोई कदम नहीं उठा रहा है। इरशाद, रिहान, अकरम ओर और कई लोगों को अपना शिकार बनाया।

राजा गोविंदपुरम ए ब्लॉक में किराए पर रहते हैं। मूल रूप से सागर एमपी रहने वाले हैं। सड़क पर दुकान लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। राजा के भाई ने बताया कि चार दिन पहले दुकान बंद करके अपने घर की तरफ जा रहे थे इसी आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। इसके बाद राजा गंभीर रूप से घायल हो गया। भाई ने बताया कि इस समय एमपी के एक नजदीकी अस्पताल में ऑपरेशन चल रहा है। शिकायत करने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई। राजा के छोटे भाई को भी आवारा कुत्तों ने काटा था।

Next Story