Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद के कई सभासद भाजपा में हुए शामिल, बीजेपी उम्मीदवार अतुल गर्ग को मिल सकता है चुनाव में फायदा

Khursheed Saifi
5 April 2024 10:00 AM GMT

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष संजीत शर्मा के नेतृत्व एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री साहिबाबाद विधानसभा के विधायक सुनील शर्मा की अगुवाई तथा भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग की उपस्थिति में गाजियाबाद खोड़ा नगर पालिका परिषद से कई सभासद भाजपा में सम्मलित हुए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को देश का हर नागरिक हर जनप्रतिनिधी अपनी उपस्थिति में पूरा करना चाहता है। साथ ही उसी के परिणाम स्वरूप पीएम मोदी के रोड शो से पूर्व खोड़ा नगर पालिका के सभासदों ने भाजपा का दामन थामा। लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग चुनाव मैदान में है। चुनाव के दौरान खोड़ा के सभासदों का भाजपा में शामिल होना निश्चित तौर पर उनकी जीत के मार्जिन की बढ़ोतरी के रूप में देखा जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने कहा यह चुनाव विकसित भारत के संकल्प का चुनाव है। इसलिए इसमें सभी राष्ट्रभक्त अपनी अवधि के रूप में इस चुनाव के महासमर में कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहता है। हमारे दल में सभी का स्वागत है। भाजपा में शामिल होने वाले सभासदों में कल्लू राजवीर शर्मा वार्ड 15 से, रीना देवी वार्ड 4 से, होती लाल वार्ड 16 से, अनुपम सिंह वार्ड 21 से, राजेश शर्मा वार्ड 12 से, शशि सिंह रजनीश वार्ड 20 से आदि लोग प्रमुख रहे। इस दौरान महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान, पंगा उपाध्यक्ष चमन चौहान, महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी करण शर्मा, जय कमल अग्रवाल, धीरज अग्रवाल, नीरज गोयल, आदि शामिल रहे।

Khursheed Saifi

Khursheed Saifi

    Next Story