Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

मनोहरलाल खट्टर ने नमो भारत ट्रेन में किया सफर

Neeraj Jha
21 Oct 2024 12:34 PM GMT
मनोहरलाल खट्टर ने नमो भारत ट्रेन में किया सफर
x

- नमो भारत ट्रेनों ने 40 लाख से अधिक यात्रियों को सेवा प्रदान करते हुए सफलतापूर्वक संचालन का एक वर्ष पूरा किया

नई दिल्ली / गाजियाबाद। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर ने सोमवार को गाजियाबाद में देश की पहली सेमी-हाई स्पीड 'नमो भारत ट्रेन' में सफर किया। इस दौरान ट्रेन करीब 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कहा कि इस प्रोजेक्ट से यात्रियों को बड़ी सुविधा मिली है। इससे समय की बचत होती है। इसका सफर हवाई जहाज जैसा है। आज इसका एक साल का सफर पूरा हो गया है। उम्मीद है कि अगले साल होने वाले काम तेजी से आगे बढ़ेंगे।

यह है रैपिड रेल का रूट

केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कहा कि रैपिड रेल का पहला रूट सराय काले खां से मेरठ तक है, जो अगले साल पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा। दूसरा रूट दिल्ली के सराय काले खां से पानीपत तक है, जिसे बाद में करनाल तक बढ़ाया जाना है। तीसरा रूट सराय काले खां से धारूहेड़ा तक है। ये सभी प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। इन सभी पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। इसके बाद लोगों को एनसीआर से कनेक्टिविटी मिल जाएगी।

आरआरटीएस स्टेशन पर देखा निर्माण कार्य

इससे मनोहरलाल खट्टर मंत्री दिल्ली के आनंद विहार आरआरटीएस स्टेशन पहुंचे और निर्माण कार्य को देखा। गाजियाबाद से दिल्ली की यात्रा करेंगे तो अगला स्टेशन आनंद विहार होगा। मंत्री ने यहां काम कर रहे श्रमिकों से भी बात की। इसके बाद वह साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन पहुंचे और नमो भारत ट्रेन में सवार हुए। वह इसी ट्रेन से दुहाई गए और वापस लौटे। इस दौरान उन्होंने केबिन में जाकर लोको पायलट से बात की और इसका संचालन देखा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिखाई थी हरी झंडी

फिलहाल 42 किमी में चल रहा है दरअसल, 20 अक्टूबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाजियाबाद में नमो भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई थी। पहले चरण में इसका संचालन साहिबाबाद से दुहाई डिपो (17 किमी दूरी) के बीच हुआ। इसके बाद 6 मार्च 2024 को इसका संचालन दुहाई से मोदीनगर नॉर्थ तक किया गया। फिर 18 अगस्त 2024 को इसका संचालन मोदीनगर नॉर्थ से मेरठ साउथ तक बढ़ाया गया।

Next Story