Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

किशोरी से दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग हिरासत में, एक फरार

Neeraj Jha
12 Oct 2024 6:11 AM GMT
किशोरी से दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग हिरासत में, एक फरार
x


- आरोपी शादी का झांसा देकर एक साल से कर रहा था शोषण

गाजियाबाद। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की कॉलोनी में रहने वाली 16 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश मे आया है। आरोप है कि आरोपी शादी का झांसा देकर एक साल से किशोरी का शारीरिक शोषण कर रहा था। किशोरी ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मुख्य आरोपी चांद और उसके दो नाबालिग दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अन्य की तलाश की जा रही है।

किशोरी की तहरीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पुलिस अधिकारियों से सख्त कार्रवाई की बात कही थी। किशोरी का आरोप है कि चांद के एक दोस्त के आफिस में धोखे से बुलाकर चांद समेत चार युवकों ने किशोरी के साथ जबरन संबंध बनाए। वह‌ किसी तरह जान बचाकर आई।

किशोरी का आरोप है कि चांद नाम का युवक उसे एक साल से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण कर रहा था। लेकिन किशोरी ने शादी के लिए दवाब बनाया तो वह मुकर गया। फिर उसने किशोरी से बात करना बंद कर दिया। उसक‌े बाद किशोरी ने चांद को समझाने के लिए उसके दोस्तों से संपर्क किया। इस पर चांद और उसके दोस्तों ने मिलकर किशोरी को धोखे से आफिस में बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। हैरानी की बात यह है कि सोशल मीडिया पर तहरीर वायरल होने के बाद मुकदमा लिखा गया। इसके बाद लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पुलिस अधिकारियों से सख्त कार्रवाई करने की बात कही।

एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चांद को गिरफ्तार कर लिया है। चांद के दो नाबालिग दोस्तों को भी पकड़ लिया गया है। पीड़िता ने तहरीर में एक साल से चांद के साथ दोस्ती होने और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। मामले के एक अन्य आरोपी को भी पुलिस तलाश कर रही है।

Next Story