Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

महंत मच्छेंद्र पुरी महाराज ने दो महीने की खड़ी तपस्या पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया जागरण और भंडारे का आयोजन

Neelu Keshari
24 Jun 2024 8:35 AM GMT
महंत मच्छेंद्र पुरी महाराज ने दो महीने की खड़ी तपस्या पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया जागरण और भंडारे का आयोजन
x

नेहा सिंह तोमर

गाजियाबाद। बालाजी धाम हिंडन विहार के महंत मच्छेंद्र पुरी महाराज की दो महीने की खड़ी तपस्या पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जागरण और भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर के महंत नारायण गिरी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

महंत नारायण गिरी महाराज ने कहा कि महंत मच्छेंद्र पुरी महाराज धर्म व सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में अहम योगदान दे रहे हैं। वे शुरू से ही लोक कल्याण की भावना से कार्य करते हैं। इसी कारण उन पर भगवान राम व बालाजी हनुमान जी की विशेष कृपा है। इस भीषण गर्मी में दो महीने तक खड़ी तपस्या करना बहुत ही कठिन कार्य है, मगर भगवान राम व हनुमान जी की कृपा से उन्होंने इस असंभव कार्य को भी संभव कर दिखाया है। महंत मच्छेंद्र पुरी महाराज को दो महीने की खड़ी तपस्या पूर्ण करने पर महाराजश्री ने उन्हें बधाई दी और से प्रार्थना की कि वे हमेशा स्वस्थ रहें और जन हित, समाज हित, देश हित, धर्म हित, सनातन धर्म हित के कार्यो में इसी प्रकार अपना सहयोग देते रहें।

दिल्ली संत महामंडल के महामंत्री महामंडलेश्वर नवल किशोर दास महाराज, संगठन मंत्री महामंडलेश्वर कंचन गिरी महाराज, महंत रामानंद पुरी महाराज, महंत गिरीशानंद गिरी महाराज, महंत विजय गिरी महाराज, महंत कमल गिरि, स्वामी रणसिंघानंद गिरि, महंत मुकेश नंद गिरि, महंत दिवाकरपुरी, शिवमपुरी, महंत ब्रहमानंद पुरी महाराज, हिंदू युवा वाहिनी के अध्यक्ष आयुष त्यागी, सुभाष बजरंगी आदि भी मौजूद रहे।

Next Story