Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

2 साल पहले की थी लव मैरिज, देर रात पत्नी को चाकुओं से गोदकर मार डाला, जानें क्या है वजह

Neelu Keshari
7 Sep 2024 9:37 AM GMT
2 साल पहले की थी लव मैरिज, देर रात पत्नी को चाकुओं से गोदकर मार डाला, जानें क्या है वजह
x

- मृतक महिला एक्सपोर्ट कंपनी में करती थी काम, पति फरार

- बरेली का रहने वाला है पूरा परिवार

मोहसिन खान

गाजियाबाद। खोड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात को पति ने अपनी पत्नी की चाकू से वार कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पति लोकेश गंगवार ने गृह कलेश के चलते शुक्रवार देर रात को अपनी पत्नी पूजा गंगवार पर चाकू से वार कर दिया। वार करने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायल महिला की गंभीर स्थिति को देखकर फोर्टिस अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

पूजा गंगवार अपने पति के साथ खोड़ा में किराए पर रहती थी। पास के कुछ लोगों ने बताया कि एक्सपोर्ट कंपनी में काम करती थी। खोड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार देर रात को पुलिस को वारदात की सूचना मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल जख्मी महिला को फोर्टिस अस्पताल पहुंचाकर जान बचाने का प्रयास किया लेकिन महिला बच नहीं पाई। चाकुओं से किए गए वार से घाव अत्यधिक गहरे होने के कारण डॉक्टरों को उपचार में कामयाबी नहीं मिली। महिला की उपचार के दौरान मौत हो गयी।

बरेली का रहने वाला है परिवार

पुलिस के मुताबिक, लोकेश गंगवार मूलरूप से बरेली जनपद में डंडिया फजल्ला गांव, थानाक्षेत्र पेहतल पट्टी का रहने वाला है। वह अपनी पत्नी पूजा गंगवार के साथ खोड़ा के कॉलोनी में सनी यादव के मकान में किराए पर रहता था। दोनों का कोई बच्चा भी नहीं था। पूजा नोएडा की एक एक्सपोर्ट सिलाई कंपनी में नौकरी करती थी। शुक्रवार रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान लोकेश ने पूजा के पेट में चाकू से वार कर दिए और फिर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि पूजा गंगवार और लोकेश की दो साल पहले लव मैरिज हुई थी। आरोपी अभी मौके से फरार है। आरोपी नशे का भी आदी नहीं है। पकड़े जाने के बाद ही हत्या के कारण का पता चल पाएगा।

Next Story