

-हेड कांस्टेबल पद पर तैनात जवान जम्मू के उधमपुर में तैनात थे
गाजियाबाद। गाजियाबाद के लोनी के अंबेडकर कॉलोनी में रहने वाले बीएसएफ के जवान विनोद कुमार की मौत हो गई। मौत हार्ट अटैक से होना बताया जा रहा है।
मूल रूप से शामली के गांव जदहेडी मैं रहने वाले विनोद कुमार(49) परिवार के साथ लोनी के अंबेडकर कॉलोनी बेहता हाजीपुर में रहते थे। वह बीएसएफ में हेड कांस्टेबल पद पर तैनात थे। वर्तमान में उनके तैनाती जम्मू के उधमपुर में थी। विनोद कुमार के बेटे अरविंद कुमार ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12:00 उनके पिता ने खाना खाया था। खाना खाने के बाद वह टहलने लगे। तभी अचानक उन्हें चक्कर आने लगे और वह बेहोश होकर गिर गए। उनके साथियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान विनोद कुमार को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि हार्ट अटैक के चलते उनकी मौत होना सामने आया है। परिवार में विनोद की पत्नी कमलेश देवी और तीन बेटे अरविंद, सागर और सोनू हैं। अरविंद की शादी हो चुकी है। सागर और सोनू कुंवारे हैं। विनोद कुमार की मौत की खबर सुनकर परिवार में मातम पसर गया। आसपास के लोग और रिश्तेदार उनके घर पहुंचे। उधमपुर से विनोद कुमार का शव शाम करीब 5:00 बजे दिल्ली पहुंचेगा। इसके बाद शव लोनी लाया जाएगा। पुलिस की टीम अंतिम सलामी देगी।