Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

लोकसभा प्रभारी विजय शुक्ला ने ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने का किया आग्रह

Neelu Keshari
24 April 2024 6:41 AM GMT
लोकसभा प्रभारी विजय शुक्ला ने ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने का किया आग्रह
x

गाजियाबाद। गाजियाबाद लोकसभा के अंतर्गत गोविन्दपुरम मंडल के बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख, शक्ति केन्द्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी के साथ आज बुधवार को कामकाजी बैठक की। इस दौरान लोकसभा प्रभारी विजय शुक्ला ने आगामी दो दिन बूथ पर मेहनत करने के लिए सभी को प्रेरित किया और ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने का आग्रह किया है।

तो वहीं, मंडल समन्वयक दिनेश गोयल ने सभी कार्यकर्ताओ द्वारा चुनाव में की जा रही कड़ी मशक्कत की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बूथ पर निवास करने वाला प्रत्येक कार्यकर्ता और नेता मतदान हो जाने तक बूथ का और पन्ना की प्रक्रिया से अनभिज्ञ न हो। क्योंकि बूथ जीता चुनाव जीता। मेरा पन्ना मतदान का झरना।

इस बैठक में लोकसभा प्रभारी विजय शुक्ला , एमएलसी और मंडल समन्व्यक दिनेश गोयल, मंडल प्रभारी राजेन्द्र यादव , मंडल अध्यक्ष अमित रंजन , अरविन्द भारती मुरादनगर विधान सभा चुनाव संयोजक, प्रदीप चौधरी महानगर मीडिया प्रभारी, सविता त्यागी महानगर उपाध्यक्ष महिला मोर्चा ,उपेन्द्र शिशोदिया महामंत्री, संजय कोशिक महामंत्री, त्रिलोक चौधरी पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष, मनवीर पवार पूर्व महामंत्री किसान मोर्चा , कौशल शर्मा पूर्व महानगर अध्यक्षा सहित सभी मोर्चों के अध्यक्ष, पार्षदगण, बूथ अध्यक्ष सेक्टर संयोजक पन्ना प्रमुख और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Story