Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

अखंड राजपूताना सेवा संस्थान के केपी सिंह पुन: अध्यक्ष चुने गए

Neelu Keshari
29 Aug 2024 12:53 PM GMT
अखंड राजपूताना सेवा संस्थान के केपी सिंह पुन: अध्यक्ष चुने गए
x

नेहा सिंह तोमर

गाजियाबाद। अखंड राजपूताना सेवा संस्थान (पंजीकृत दिल्ली) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुनः केपी सिंह को चुना गया। केपी सिंह के अलावा तीन उपाध्यक्ष क्रमशः आर पी सिंह, सीमा भदोरिया और एमपी सिंह चुने गए। इनके अलावा तीन राष्ट्रीय महासचिव वीपी सिंह, विनोद कुमार सिसोदिया और एसपी चौहान को चुना गया। कोषाध्यक्ष के रूप में सुप्रिया सिंह को सर्वसम्मति से चयनित किया गया। शेष सदस्यों का मनोनयन सर्वसम्मति से गठित उपरोक्त 8 सदस्यीय यह समिति करेगी।

संस्था के पुनर्गठन की यह बैठक राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार सिसोदिया के आवास राजेंद्र नगर सेक्टर 5 में आयोजित हुई थी, जिसमें पुनर्गठन के अलावा संस्था के कार्यों को और गतिशील बनाने के विषय पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष केपी सिंह द्वारा की गई और संचालन वीपी सिंह द्वारा किया गया। चुनाव से पहले पीएस पठानिया को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। 15 अगस्त को आयोजित इस बैठक में जब राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की बात आई तो आरपी सिंह ने केपी सिंह का नाम प्रस्तावित किया, जो सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। बाद में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में आरपी सिंह, एमपी सिंह और सीमा भदौरिया को क्रमशः राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुना गया। राष्ट्रीय महासचिव के चयन की प्रक्रिया में सर्वसम्मति से वीपी सिंह, विनोद कुमार सिसोदिया और एसपी चौहान का नाम चयनित किया गया। बैठक में यह तय हुआ कि राष्ट्रीय अध्यक्ष तीनों वरिष्ठ उपाध्यक्ष और तीन राष्ट्रीय महासचिव व कोषाध्यक्ष मिलकर शेष 44 अन्य कार्यकारिणी सदस्यों का चयन करेंगे।

बैठक में केपी सिंह, सत्यपाल सिंह चौहान, डॉक्टर गजेंद्र सिंह चौहान, एसपी सिंह चौहान, निशा छोंकर, दीप तोमर, डॉ. जीपीएस चौहान, देवेंद्र सिंह चौहान, अभय सिंह ,पीएस पठानिया, वेद प्रताप सिंह, निशा सिंह, निरंजन सिंह, प्रेमपाल सिंह सिसोदिया, राम सिंह, आरपी सिंह तोमर, संदीप कुमार सिंह, महिपाल सिंह, नीलम सिंह, सुरेश सिंह, देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर सिंह, राम लखन सिंह चौहान, अजय तोमर, कविता सिंह तथा कृष्ण चौहान आदि ने बैठक में भाग लिया।

Next Story