Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

13 साल के छात्र के साथ कुकर्म करने वाला कारी गिरफ्तार

Neelu Keshari
4 Sep 2024 12:54 PM GMT
13 साल के छात्र के साथ कुकर्म करने वाला कारी गिरफ्तार
x

-अंकुर विहार थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी का मामला

गाजिबाबाद। गाजियाबाद के लोनी अंकुर विहार थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में मदरसे में पढ़ने वाले 13 साल के छात्र के साथ कुकर्म करने वाले आरोपी कारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कारी रात के समय मदरसे में छात्र को अपने पास बुलाकर घटना को अंजाम देता था। छात्र के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी कारी को गिरफ्तार कर लिया है।

अंकुर विहार एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि छात्र के साथ कुकर्म करने वाला कारी(मदरसे में पढ़ाने वाला) साकिब को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले छात्र के परिजनों ने कारी के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी कारी साकिब के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी। बता दें कि एक कॉलोनी में 13 साल का किशोर परिवार के साथ रहता हैं। परिजनों ने उसे पढ़ाने के लिए मदरसे में भेजा था। किशोर मदरसे में ही रहता था। किशोर मदरसे की पढ़ाई के बाद घर पहुंचा और पढ़ाई से इनकार करने लगा। परिजनों ने पूछा तो किशोर ने बताया कि मदरसे के कारी उनके साथ गलत कार्य करते हैं। मदरसे में कई बच्चे पढ़ते हैं। रात का अंधेरा होने के बाद मदरसे का कारी साकिब उन्हें अपने पास बुलाता है। रात के अंधेरे में उनके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता है। आरोपी तीन महिनों से छात्र का शोषण करता था। कारी के शोषण से परेशान होकर उसने परिजनों को जानकारी दी।

Next Story