Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

Kanpur: गंगा में नाले से गया गंदा पानी, जलनिगम पर 35 लाख का जुर्माना, अधिकारी बोले- जांच में हुआ खुलासा

Abhay updhyay
7 Nov 2023 7:47 AM GMT
Kanpur: गंगा में नाले से गया गंदा पानी, जलनिगम पर 35 लाख का जुर्माना, अधिकारी बोले- जांच में हुआ खुलासा
x

गंगा में नालों सीवरेज नालों का प्रदूषित पानी सीधे गंगा में जाने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जल निगम पर 35 लाख का जुर्माना लगाया है। कानपुर में जाजमऊ के बुढ़ियाघाट व शीतला बाजार नाला और गंगा बैराज के परमिया नाला का कचरा गंगा में गिरता हुआ पाया गया है।

इसके एवज में 15 लाख का जुर्माना लगाया गया है। इसी तरह डबका नाला, सत्ती चौरा नाला, गोला घाट नाला, रानी घाट नाला भी गंगा में गिरता हुआ पाया गया। इस पीसीबी ने 20 लाख का जुर्माना लगाया है। बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अमित मिश्रा ने बताया कि जांच में यह मामला सामने आया है। इस कारण यह कार्रवाई की गई है।

Next Story