Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

यह दुर्भाग्य है कि फौज की सुरक्षा के नाम पर बड़ी-बड़ी बातें करने वाली सरकार में आज भी सैनिकों की शहादत हो रही है: विजय चौधरी

Neelu Keshari
10 July 2024 6:45 AM GMT
यह दुर्भाग्य है कि फौज की सुरक्षा के नाम पर बड़ी-बड़ी बातें करने वाली सरकार में आज भी सैनिकों की शहादत हो रही है: विजय चौधरी
x

नेहा सिंह तोमर

गाजियाबाद। कांग्रेसियों ने जम्मू कश्मीर के कठुआ में शहीद हुए जवानों की आत्मशांति के लिए घंटाघर स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर आज मोमबत्ती जला कर प्रार्थना की।

महानगर अध्यक्ष विजय चौधरी ने कहा कि शहीद फौजियों को आत्मशांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि ये दुर्भाग्य है कि फौज की सुरक्षा के नाम पर बड़ी-बड़ी बातें करने वाली सरकार में आज भी सैनिकों की शहादत हो रही है और आतंकियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को सेना विरोधी अग्निवीर को समाप्त करते हुए सैनिकों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम करने चाहिए।

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश सचिव नसीम खान, जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग पीसीसी सदस्य विजय पाल चौधरी, महिला महानगर अध्यक्ष सोनल नागर, कांग्रेस नेता त्रिलोक सिंह, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सलमान मंसूरी, कांग्रेस नेता खुर्शीद रंगरेज, पूर्व पार्षद रहीस अब्बासी, कांग्रेस नेता विक्रांत चौधरी, कांग्रेस नेता कासिम कुरैशी, सेवादल प्रदेश सचिव प्रेम प्रकाश चीनी, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आशिफ सिद्दीकी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बाबू राम शर्मा, कांग्रेस नेता चौधरी सईद, बल्लू कुरैशी, तरुण शर्मा, पवन शर्मा, लक्ष्मण सिंह, राजेंद्र ढिल्लो, विनोद शर्मा, श्रीचंद दिवाकर, ब्रह्म पाल सिंह, अमरजीत बागड़ी, कशिश गुज्जर, कामक्षी, रितिका चौधरी, कमल तंवर, इस्माइल खान, सूफी निजामकुदीन, रितेश कसाना, साहिल ठाकुर, अंकुर, विवेक और सतीश जाटव आदि शामिल रहे।

Next Story