Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

भारतीय आम जन सेवा के पदाधिकारी खोड़ा की समस्याओं को लेकर पहुंचे लखनऊ, मंत्री ने दिया आश्वासन, कहा जल्द किया जाएगा समाधान

Neelu Keshari
20 Jun 2024 8:10 AM GMT
भारतीय आम जन सेवा के पदाधिकारी खोड़ा की समस्याओं को लेकर पहुंचे लखनऊ, मंत्री ने दिया आश्वासन, कहा जल्द किया जाएगा समाधान
x

गाजियाबाद। भारतीय आम जन सेवा के पदाधिकारी खोड़ा की समस्याओं के समाधान के लिए लखनऊ पहुंचे। संस्था के सोशल मीडिया प्रभारी श्याम सुंदर सिंह ने बताया कि लखनऊ यात्रा हमारे लिए ऐतिहासिक रही क्योंकि आज से पहले खोड़ा का कोई भी सभासद या संस्था के पदाधिकारी इस प्रकार की समस्याओं के समाधान के लिए लखनऊ तक कभी नहीं पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस दौरान हमारी मुलाकात सबसे पहले साहिबाबाद से विधायक व उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा हुई और उनको उनके लखनऊ निवास स्थान पर ज्ञापन दिया। मंत्री ने बताया कि खोड़ा की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य किया जा रहा है और जल्द ही इस विषय में नगर विकास मंत्री से मुलाकात कर समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा।

संस्था के अध्यक्ष और वार्ड 30 के सभासद सोनू जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निवास स्थान पर खोड़ा को मूलभूत सुविधायें उपलब्ध करवाने के लिए ज्ञापन दिया और मुख्यमंत्री कार्यालय को खोड़ा की समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। जिसमें खोड़ा वासियों के लिए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना, बिजली की जर्जर तारों को बदलवाना तथा विद्युत आपूर्ति को दुरुस्त कराना आदि शामिल है। सह कार्यकारिणी अध्यक्ष दीपचंद देवतल्ला ने बताया कि हमारी मुलाकात उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से उनके निवास स्थान पर हुई और उनको भी खोड़ा की समस्याओं से अवगत करवाया। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि इस विषय में सरकार गंभीर है और खोड़ा वासियों को जल्द से जल्द गंगाजल उपलब्ध करवाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

इसके बाद हम ऊर्जामंत्री एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा के निवास स्थान पर उनसे मिलने पहुंचे और उनके नोडल अधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान उनको विस्तारपूर्वक खोड़ा की विद्युत संबंधित समस्याओं से अवगत करवाया। खोड़ा में जर्जर तारों के विषय में बताया और उनके शीघ्र समाधान के लिए अनुरोध किया। इसके अतिरिक्त 11,000 KV की लाइन जो बहुत ही नीचे लटक रही हैं उनको बदलवाने के लिए भी अनुरोध किया। उनके साथ ही नगर विकास मंत्रालय के नोडल अधिकारी भी वहां मौजूद थे जिनको खोड़ा की पेयजल समस्या के बारे में बताया कि किस प्रकार खोड़ा की जनता हर वर्ष पानी के लिए त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रही है और खोड़ा का जलस्तर हर साल घटता ही जा रहा है। दोनों नोडल अधिकारियों ने बताया कि आपको हमारे मंत्रालय की तरफ से जल्द ही इस विषय में सूचित किया जाएगा।

Next Story